पटना, जुलाई 7 -- Patna News: बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने यार्ड से बैट्री चोरी करने वाले एक चोर और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। चोर ने आठ कारों की बैट्रियां चुराकर उन्हें औने-पौने दाम पर अलग-अलग लोगों को बेच दिया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मैनपुरा निवासी रोहित कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की लत पूरी करने के लिए रोहित ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने चोरी की एक बैट्री मात्र 1,500 रुपये में विकास कुमार को बेच दी थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की दो बैट्रियां बरामद की हैं।बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सन्नी खान की बोरिंग कैनाल रोड स्थित 'पटना कार बाजार' नाम से पुरानी कारों की दुकान है। बीते 5 जुलाई की रात एक बदमाश दुकान की चहारदीवारी फांदकर यार्ड में घुसा और वहां खड़ी कारों...