पटना, नवम्बर 5 -- Patna News: शिक्षा विभाग के सख्त आदेश के बावजूद स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग रही। फुलवारीशरीफ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरथौल में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिकाएं वर्गकक्ष में मोबाइल फोन के साथ पढ़ाते पकड़ी गईं। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने प्राचार्य समेत दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, प्रखंड संसाधन केन्द्र फुलवारीशरीफ को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार बीईओ ने 2 नवंबर 2026 को विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अदिति, विशिष्ट शिक्षक और अंजना कुमारी, विद्यालय अध्यापक अपने वर्गकक्ष में मोबाइल के साथ उपस्थित पाई गईं। बीईओ ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि किसी भी शिक्षक को वर्गकक्ष में पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन लेकर उपस्थित नहीं रह...