पटना, अक्टूबर 21 -- आयुष्मान भारत योजना के तहत किडनी प्रत्यारोपण Patna News: एम्स पटना में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट अस्पताल में हुआ 15वें किडनी ट्रांसप्लांट सम्पन्न पटना, मुख्य संवाददाता l अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार किडनी प्रत्यारोपण किया गया। दरभंगा जिले के पचगछिया निवासी 31 वर्षीय मरीज को सफल प्रत्यारोपण के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज को उनकी 24 वर्षीय पत्नी ने अपनी किडनी दान की। यह एम्स पटना में किया गया 15वां किडनी ट्रांसप्लांट है। इस अवसर पर एम्स पटना के निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैशलेस किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा बिहार के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। इससे...