पटना, नवम्बर 7 -- Patna News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में एक साल बाद एलएलएम (विधि स्नातकोत्तर) की पढ़ाई फिर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने लोकभवन से सहमति मिलने के बाद यह निर्णय लिया है। इसी सत्र से इसकी पढ़ाई शुरू होगी और दो से तीन दिनों के भीतर नामांकन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। पिछले एक साल से इस कोर्स में नामांकन नहीं लिए जा रहे थे। लोकभवन स्तर से इस कोर्स को लेकर जांच प्रक्रिया चल रही थी। जिसके कारण यह कोर्स बंद था। अब जांच पूरी होने और लोकभवन से सहमति मिलने के बाद इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 60 सीटों पर नामांकन लिए जाने की तैयारी

सत्र 2026-28 में 60 सीटों पर होगा नामांकन इस कोर्स में लगभग 60 सीटों पर नामांकन ...