पटना, जुलाई 22 -- Patna News: पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और एएनपीआर कैमरों की मदद से एक दिन में 1,368 वाहनों का ई-चालान जारी किया। विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 16.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार कैमरों में 20 जुलाई को दर्ज उल्लंघनों का सत्यापन करने के बाद 22 जुलाई को ई-चालान जारी किए गए। यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने के सबसे अधिक 988 मामले सामने आए, जिन पर 9.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना बीमा के वाहन चलाने के 295 मामलों में 5.90 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। ट्रिपल राइडिंग के 52 मामलों में 52 हजार रुपये, रेड लाइट जंप के छह मामलों में आठ हजार रुप...