पटना, जुलाई 29 -- Patna News: एएन कॉलेज में चार अगस्त तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। कॉलेज परिसर में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना होगी। चुनाव बाद ईवीएम रखे जाएंगे। ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक कॉलेज परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने इसके लिए आदेश जारी किया है। कक्षाएं बाधित न हो और सिलेबस समय से पूरा हो इसके लिए शिक्षकों को अपने स्तर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करनी होंगी। मतगणना 3 अगस्त को निर्धारित है, जिसके चलते चार अगस्त तक कॉलेज में कोई प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधि संभव नहीं होगी। यह भी पढ़ें- शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया स्थगित ...