पटना, जुलाई 25 -- Patna News: न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित जेपी सेंटर में शनिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंडल मंत्री अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता एवं महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। इसमें रेलवे पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या रेलवे अस्पतालों में गंभीर और आपातकालीन बीमारियों के इलाज को लेकर है। कहा कि आपात स्थिति में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की प्रक्रिया स्पष्ट और सरल होनी चाहिए। गंभीर बीमारियों के मरीजों को बड़े निजी मान्यता प्राप्त अस्पतालों में समय पर रेफर करने की प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए।मीडिया प्रभारी ए.के. शर्मा ने बताया कि बैठक में बीके सिंह, एसएसडी मिश्रा, एचसी शर्...