Patna News: ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग का कार्य पूरा
पटना, जुलाई 26 -- Patna News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट की कमिशनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय में ईसीआईएल के अभियंताओं की देखरेख में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कमिशनिंग के दौरान ईवीएम और वीवीपैट की गहन जांच कर उन्हें मतदान के लिए तैयार किया जाता है। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इसके बाद मतदान के लिए सभी मशीनें पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। मतदान पदाधिकारी पी-1, पी-2, पी-3, पीठासीन पदाधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.