पटना, अक्टूबर 26 -- Patna News: आईजीआईएमएस में कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन पटना, मुख्य संवाददाता l इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस), पटना में कटे होंठ, कटे तालू और जन्मजात चेहरे की विकृतियों से ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार और सर्जरी के लिए विशाल शिविर लगाया जा रहा हैl इस पहल का उद्देश्य राज्य के जरूरतमंद बच्चों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना हैl मुख्य नोडल पदाधिकारी डॉ. अरविंद, नोडल पदाधिकारी डॉ. आनंद गुप्ता और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के समन्वयक डॉ. विवेकानंद ने बताया कि राज्य स्तर पर कटे होंठ और तालू से ग्रस्त बच्चों की पहचान और सर्जरी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैl बिहार के सबसे प्रमुख चिकित्सा संस्थान के रूप में आईजीआईएमएस में इन बच्चों के सुरक्षित ऑपरेशन क...