पटना, जुलाई 6 -- Patna News: श्री अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कौशल से दक्ष बनाया जाएगा। छात्राओं के लिए 40 घंटे का रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। दरअसल श्री अरविंद महिला कॉलेज ने इसके लिए सोमवार को महिंद्रा प्राइड क्लासरूम-नांदी फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। छात्राओं के कौशल विकास और रोजगारपरक क्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत पूर्व से प्रचलित समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में प्रभावी संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार की तैयारी, कार्यस्थल पर व्यावसायिक आचरण, टीम भावना, समस्या-समाधान क्षमता और अन्य आवश्यक रोजगारपरक दक्षताओं का विकास करना है, ताकि वे वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार जगत की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सा...