पटना, सितम्बर 13 -- Patna News: कालजयी और अमर कवि हैं बिहार के 'राज्य-गीत' लिखने वाले रचनाकार कवि सत्यनारायण। जब तक बिहार का अस्तित्व रहेगा, कवि सत्यनारायण बिहार के कण-कण में जीवित रहेंगे। ये बातें कवि की 13वीं जयंती पर रविवार को आयोजित पुस्तक-लोकार्पण समारोह का उद्घाटन करते हुए शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि कवि सत्यनारायण की स्मृति को जीवित रखने और साहित्य सम्मेलन के उन्नयन के लिए सम्मेलन का एक प्रतिनिधि मंडल सरकार को प्रस्ताव दे। सभी अच्छे प्रस्ताव को सरकार अवश्य पूरा करेगी। शिक्षा मंत्री ने जयंती-पुरुष की संपूर्ण रचनावली 'सत्यनारायण समग्र' का लोकार्पण भी किया।

साहित्यकारों की सहभागिता मुख्य अतिथि और साहित्यकार शिवदयाल ने स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि जय प्रकाश आंदोलन ने जिस तात्कालिक जड़ता को तोड़ा था। उसमें नु...