पटना, नवम्बर 6 -- Patna News: राज्य के सरकारी विद्यालयों में जर्जर भवनों को हटाने की प्रक्रिया अब तेज होगी। शिक्षा विभाग के कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी संस्था मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन (एमएसटीसी) जर्जर और पुराने विद्यालय भवनों को बिना किसी शुल्क के गिराएगी। भवनों को गिराने से निकलने वाले मलबे की बिक्री से प्राप्त राशि शिक्षा विभाग को दी जाएगी। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की उपस्थिति में शिक्षा विभाग और एमएसटीसी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक अभिषेक पलासिया और एमएसटीसी के अपर महाप्रबंधक मलय मंडल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।पहल का मुख्य उद्देश्य जर्जर विद्यालय भवनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना औ...