पटना, जुलाई 20 -- Patna News: अगमकुआं थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी के पास एक तालाब से युवक का शव बरामद किया गया। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के जयपुर धनुकी रहनेवाला 30 वर्षीय रमेश महतो के रूप में की गयी है। मृतक के भाई ने बताया कि रमेश वृंदावन कॉलोनी के पास पानी से भरे गड़ढे में सिंघाड़ा और मछली उत्पादन करता था। शनिवार की रात वह सिंघाड़ा की खेती को देखने निकला था। थोड़ी देर बाद बारिश होने लगी तो परिजनों को लगा कि बारिश के कारण वह घर नहीं आया है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: पैर फिसलने से रजबहा में डूबकर युवक की मौत इधर रविवार की सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि संभवत: तालाब में डूबने से उसकी म...