नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Patna District Seats Overall Result: बिहार की राजधानी पटना की 14 सीटों में से मोकामा सीट की सबसे अधिक चर्चा रही। इस सीट पर जेडीयू के अनंत सिंह लगातार आगे चल रहे हैं। बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान की पत्नी वीणा सिंह पीछे चल रही हैं। मोकामा समेत पटना की 14 में से सात सीटों पर एनडीए ने बढ़त बना ली है। 2020 के चुनाव में पटना में महागठबंधन ने एनडीए से अधिक सीटें जीती थीं। महागठबंधन को कुल नौ सीटें मिली थीं जबकि एनडी के खाते में सिर्फ पांच सीटें आई थीं। इस बार बाजी पलटी हुई नजर आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव मतगणना-2025 के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार मोकामा में अनंत सिंह लगातार आगे चल रहे हैं। बाढ़ सीट पर बीजेपी के सियाराम सिंह, बख्तियारपुर सीट पर आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार, दीघा सीट पर बीजेपी के संजीव चौरसिया, बांकीपुर सीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.