नई दिल्ली, मई 3 -- Patna Dental College: बिहार के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र, विशेषकर दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल (PDCH) में अब चार नए विषयों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। भारत सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कोर्सेज में छात्रों के दाखिले की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है। यह बिहार के लिए गर्व का विषय है क्योंकि पहली बार राज्य के किसी सरकारी डेंटल कॉलेज में इतने बड़े स्तर पर एमडीएस की पढ़ाई शुरू होगी। अब तक सरकारी संसाधनों की कमी के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्राइवेट कॉलेजों या दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- पटना वीमेंस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदनइन चार विषयों में मिली 11 सीटें केंद्र सरका...