नई दिल्ली, जून 1 -- Pati Patni Aur Woh Do Box Office Day 17: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर काफी चर्चा में बने हैं। लव ट्रायंगल पर बनी आयुष्मान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। मूवी में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने लीड रोल में हैं। ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 17 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।50 करोड़ से अब इतने कदम दूर फिल्म टी-सीरीज और BR स्टूडियोज के सपोर्ट से बनी, आयुष्मान खुराना, रक...