नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Parliament Monsoon Session Live: संसद के दोनों सदनों में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ है। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और बवाल के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को पूरे दिन के स्थगित कर दिया गया है। वहीं लोकसभा की कार्यवाही को भी कई बार स्थगित करना पड़ा है। हंगामे की वजह से प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं भी नहीं चल सके। इधर राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास पहुंच गए जिसके बाद संसद के मुख्य द्वार को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के बाद सदन के छह पूर्व सदस्यों और कतर के पूर्व अमीर के निधन की सूचना दी और सांसदों ने कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने अलग-अलग मांगों को ...