पटना, फरवरी 9 -- Pappu Yadav LIVE: बिहार के पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद यह तय हो जाएगा कि सांसद अभी जेल में ही रहेंगे या फिर उन्हें राहत मिल जाएगी। इससे पहले रविवार की दोपहर पप्पू यादव को पीएमसीएच के कैदी वार्ड से बेऊर जेल भेज दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें भर्ती योग्य नहीं पाया था। जेल भेजे जाने से पहले डॉक्टरों की टीम ने उनकी सेहत सामान्य पाया था। डॉक्टरों ने कहा था कि सांसद का बीपी बढ़ा हुआ है पर इसकी नियमित दवा ले रहे हैं। खतरे की बात नहीं है। सीने और पीठ में दर्द होने पर उनका उपचार किया गया तथा जरूरी दवाएं दे दी गई हैं। जेल में भी डॉक्टर ख्याल रखेंगे। पीएमसीएच...