नई दिल्ली, मार्च 14 -- हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत पवित्र माना गया है। प्रत्येक महीने में दो एकादशी पड़ती हैं और दोनों ही भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन एकादशी में से एक पापमोचनी एकादशी भी है। इस बार पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इसी कारण इसे पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन लोग भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको कुछ खास उपाय के बारे में जानते हैं।पापमोचनी एकादशी का व्रत कैसे रखें? - इस एकादशी के द...