नई दिल्ली, मार्च 13 -- इस बार पापमोचिनी एकादशी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। इस बार पापमोचिनी एकादशी का पर्व 14 या 15 मार्च को मनाया जाएगा, इसको लेकर आप अगर आप भी परेशान है, तो यहां जानें कब मनाई जाएगी एकादशी और इस बार एकादशी पर खरमास और सूर्य का गोचर भी हो रहा है। चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी है, को पापमोचनी एकादशी कहते है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस दिन व्रत करता है, उसके सभी पाप दूर हो जाते हैं। वह कई गोदान का फल पा लेता है। अब आइए जानते हैं कि पापमोचिनी एकादशी पर ग्रहों का संयोग क्या बन रहा है, जो इस दिन दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है।खरमास में एकादशी व्रत, क्या करें दान आपको बता दें कि इस बार एकादशी व्रत खरमास में पड़ रहा है। खरमास का मतलब है, सूर्य मीन संक्रांति में हैं। जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मीन संक्र...