नई दिल्ली, मार्च 7 -- हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने में दो एकादशी आती है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण व्रत है पापमोचनी एकादशी। यह चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। 'पापमोचनी' शब्द का अर्थ होता है पापों से मुक्ति दिलाने वाली। धार्मिक मान्यतानुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को अपने पिछले पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। चैत्र महीने चल रहा है। चलिए जानते हैं कि इस बार पापमोचनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। कब है पापमोचनी एकादशीहिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल यानी 2026 में पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, रविवार को रखा जा रहा है। पापमोचनी एकादशी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। इस तिथि का आरंभ...