नई दिल्ली, जुलाई 23 -- हथेली में शनि पर्वत होता है जिसका महत्व हस्तरेखा शास्त्र में बहुत है। हमारी हथेली में कई रेखाएं और पर्वत होते हैं जो जिंदगी के हर पहलु से जुड़ा संकेत देते हैं। बात करें शनि पर्वत की तो ये हमारी मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाला हिस्सा होता है। मान्यता के अनुसार इसका संबंध हमारे कर्मों, धैर्य, रिस्पॉन्सबिलिटी और जिंदगी की स्टेबिलिटी से जोड़कर देखा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत उभार लिए होते है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं अगर शनि पर्वत चपटा हुआ या फिर दबा हुआ नजर आए तो माना जाता है कि शनि कमजोर है। ऐसी स्थिति में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका शनि पर्वत दबा हुआ है तो जानिए इनसे आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और साथ में जानें कुछ आसान से उपाय। चपटा शनि पर्वत देगा ये 3 नुकसान1...