नई दिल्ली, जुलाई 9 -- हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की हर रेखा, निशान और पर्वत के अलग-अलग मायने बताए गए हैं। गुरु पर्वत पर बने कुछ निशान काफी शुभ माने जाते हैं वहीं कुछ का होना सही नहीं होता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बना हुआ है तो इसे पॉजिटिव रूप से देखा जाता है। गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से को कहा जाता है। इसे ज्ञान, मान-सम्मान, लीडरशिप और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर क्रॉस का निशान एकदम क्लियर हो तो इसे काफी शुभ माना जाता है। जानिए इससे जिंदगी में कौन से 2 बदलाव आते हैं?शादीशुदा जिंदगी होती है अच्छी गुरु पर्वत पर बने क्रॉस का निशान का मतलब है कि ऐसे व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी जाने वाली है। इस निशान का गुरु पर्वत पर होना सुखी वैवाहिक जिंदगी की गवाही है...