नई दिल्ली, जुलाई 17 -- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में बनी हर एक रेखा, पर्वत और निशान काफी कुछ संकेत देते हैं। हथेली में कई पर्वत होते हैं जिनमें से एक है शुक्र पर्वत। इसे सुख-सुविधाओं, प्रेम और सुंदरता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ये पर्वत जितना उभरा हुआ और क्लियर होगा उतना शुभ होता है। जिन लोगों का शुक्र पर्वत अच्छा होता है उनका शुक्र ग्रह काफी मजबूत होता है। इस स्थिति में व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी होती है। वहीं ऐसे लोगों की जिंदगी में धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं होती है। हालांकि ये पर्वत अगर चपटा हुआ या फिर इसके आसपास की रेखाएं उलझी और टूटी हुई हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ उपायों के जरिए शुक्र पर्वत की इस कमी को आप ठीक कर सकते हैं।कहां होता है शुक्र पर्वत? शुक्र पर्वत को पहचानना बहुत ही आसान है। हस्तरे...