नई दिल्ली, अगस्त 28 -- हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हथेली की हर एक रेखा काफी मायने रखती है। हर एक रेखा का मतलब हमारी जिंदगी से जुड़ा होता है। हाथ की रेखाओं के जरिए किसी भी व्यक्ति की जिंदगी के बारे में करीब से जाना जा सकता है। हाथ में हृदय रेखा होती है जोकि बहुत ही खास होती है। हाथ में उंगलियों को ठीक नीचे वाली रेखा को ही हृदय रेखा कहा जाता है। किसी में ये रेखा सीधी और क्लियर होती है। तो किसी के हाथ में ये रेखा थोड़ी उलझी हुई होती है। वहीं कुछ लोगों के हाथ में ये रेखा छोटी-छोटी कड़ियों से मिलकर बनती है और इसी वजह से इसे जंजीरदार हृदय रेखा के नाम से भी जाना जाता है। अगर किसी के हाथ में ये रेखा होती है तो जानिए इसका मतलब क्या है?1. दिल से बहुत सोचते हैं ऐसे लोग जिन लोगों की हृदय रेखा में जंजीर जैसी आकृति होती है ऐसे लोग काफी इमोशनल होते हैं...