नई दिल्ली, जून 25 -- Dhan rekha in hand: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनने वाली कई रेखाएं व निशान भविष्य की जानकारी देते हैं। हस्त रेखा शास्त्र की मदद से व्यक्ति के हाथ की रेखाओं से उसके करियर, धन, व्यवसाय व पारिवारिक जीवन का पता लगाया जा सकता है। हथेली की धन रेखा के जरिए व्यक्ति के धन की स्थिति की जानकारी मिलती है। जानें पुरुषों व महिलाओं के किस हाथ में होती है धन की रेखा। धन रेखा या वित्त रेखा कहां होती है: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, महिलाओं व पुरुषों के हाथ की रेखाएं अलग-अलग हो सकती हैं। पुरुष के बाएं हाथ की वित्त रेखा पढ़ी जाती है, जबकि महिलाओं के लिए दाएं हाथ में वित्त रेखा पढ़ी जाती है। धन की रेखा बुध पर्वत (छोटी उंगली के नीचे) से शुरू होती है और हथेली के मध्य भाग की ओर जाती है। यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार बाथरूम में क्य...