नई दिल्ली, जुलाई 16 -- क्या इस जन्म में आप करोड़पति बन पाएंगे? ये सवाल आपको किसी से भी पूछने की जरूरत नहीं है। इसका जवाब आपकी हथेली में ही है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की कुछ रेखाएं विशेष रूप से पैसों की स्थिति और तरक्की की ओर मजबूत संकेत देती हैं। माना जाता है कि अगर हाथ में कुछ ऐसे शुभ रेखाएं और निशान हो तो व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कई ऐसे मौके मिलते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है। हालांकि इसके लिए सिर्फ रेखाओं और निशान का ही होना काफी नहीं है। कड़ी मेहनत और सही फैसले किसी भी व्यक्ति के सफल जिंदगी में अहम भूमिका अदा करते हैं। जानिए हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वो कौन से 3 संकेत हैं जो धन-समृद्धि की ओर खास संकेत देते हैं।1. मनी ट्रायंगल हस्तरेखा शास्त्र में मनी ट्रायंगल को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसकी गिनती हथेली के...