नई दिल्ली, मार्च 6 -- V mark meaning in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हमारे हाथ में बनी हर एक रेखा और निशान का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। शास्त्र के अनुसार अगर हाथ की रेखाओं और इन निशानों का अध्ययन कर लिया जाए तो किसी शख्स की कुंडली भी देखने की जरूरत नहीं है। जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति के बारे में जानने के लिए उसकी कुंडली की जरूरत होती है। वहीं अंकशास्त्र में जन्मतिथि का पता होना जरूरी हैं। हालांकि हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों को देखकर की सब कुछ जाना जा सकता है। शास्त्र की मानें तो हाथ में कई ऐसे निशान होते हैं जो किसी ना किसी अक्षर से मिलते हैं। ऐसा ही एक अक्षर है V।क्या होता है V का मतलब हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से अगर किसी के हाथ में V का निशान होता है तो उसे काफी शुभ माना जाता है। हालांकि इसकी प्ले...