नई दिल्ली, जुलाई 8 -- हस्तरेखा में हथेली की हर एक रेखा का कोई ना कोई मतलब होता है। हमारी हथेली में नौकरी, रिश्ते, स्वास्थ्य और भाग्य से संबंधित कई रेखाएं होती हैं। बात जब भी प्यार या रिश्तों की आती है तो हर किसी को जानना होता है कि सामने वाला व्यक्ति कितनी ईमानदारी के साथ रिश्ते को निभा रहा है। हस्त शास्त्र में बताया गया है कि कुछ रेखाओं के जरिए व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके रिश्तों के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इसके लिए हृदय रेखा के संकेत काफी मायने रखते हैं। जानिए हृदय रेखा से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।कहां होती है हृदय रेखा? हस्तरेखा के अनुसार छोटी उंगली से शुरू गोकर तर्जनी या फिर बीच वाली उंगली की ओर जाती है। इस रेखा को देखकर समझा जा सकता है कि कोई व्यक्ति अपने रिश्ते में कितना सच्चा और इमोशनल है और इस पर कितना भरोसा किया जा सकता...