Palamu News: 52 वर्षीय व्यक्ति को भेजा गया जेल
पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना की पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में खनवा निवासी 52 वर्षीय नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सोमवार रात युवती अपनी मां के साथ मुख्य बाजार में खरीदारी करने आई थी। आरोप है कि नरेश शर्मा ने युवती का दूर तक पीछा किया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। घटना के बाद युवती और उसकी मां ने देर शाम शहर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में युवक गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.