पलामू, नवम्बर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। नावाबाजार प्रखंड की रबदा पंचायत स्थित पतरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्षों से उद्घाटन के इंतजार में बंद है। वर्ष 2016-17 में करीब 48 लाख रुपये की लागत से बने भवन की खिड़कियां, दरवाजे, टाइल्स, पंखे और बिजली के उपकरण चोरी हो चुके हैं। झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु और प्रखंड अध्यक्ष संतोष राम ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। शत्रु ने उपायुक्त से जांच, प्राथमिकी, भवन की मरम्मत और स्वास्थ्य केंद्र चालू कराने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...