Palamu News: 19 छात्र-छात्राओं को दी गई 4 लाख 98 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
पलामू, जुलाई 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के ऋत्विज समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को शहर के निर्वाणा रेड होटल में स्व. लक्ष्मण शुक्ला, स्व. शिव कुमारी देवी, स्व. आरएपी चौबे एवं स्व. शकुंतला देवी मेमोरियल छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी 19 छात्र-छात्राओं के बीच कुल 4 लाख 98 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि आर्थिक अभाव प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा लक्ष्य, अनुशासन और मेहनत को जीवन का आधार बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.