Palamu News: 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किया जमा
पलामू, जुलाई 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वर्ष 2026- 2029 के लिए चुनाव के लिए शुक्रवार को 18 पद के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। चुनाव अधिकारी सह अधिवक्ता राणा मनोज सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को 18 पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र की खरीददारी की। शुक्रवार को 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है। तत्पश्चात नामांकन पत्रों की जांच की गई । जांच में सारे उम्मीदवारों का नामांकन पत्र वैद्य पाया गया। शनिवार कोप्रातः 10बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेते हैं तो 19 जुलाई को दिन रविवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन वार्षिक आम सभा की बैठक में इनकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.