पलामू, अक्टूबर 18 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। करीब 16 वर्षों से अधूरे पड़े पांडू प्रखंड के रतनाग हाई स्कूल भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अपग्रेड राजकीयकृत 10 2 हाई स्कूल, रतनाग के भवन निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए जिला अनाबद्ध योजना मद से 37 लाख 93 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। विद्यालय भवन निर्माण का मामला दिशा कमिटी, पलामू की बैठक में कमिटी सदस्य सह वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद दिशा कमिटी के अध्यक्ष सह पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और कमिटी के सचिव सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मामले को प्राथमिकता दी। इसके परिणामस्वरूप निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई। भवन निर्माण पूरा होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इस ...