Palamu News: 15 दोपहिया वाहन किया गया जब्त
पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में बुधवार को छहमुहान समेत अन्य स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 60 दोपहिया और 25 चारपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 15 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त वाहनों को शहर थाना परिसर में रखकर चालान काटते हुए डीटीओ कार्यालय भेजा गया। जांच में बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव, मॉडिफाइड बाइक और ब्लूटूथ लगाकर वाहन चलाने के मामले सामने आए। एक चारपहिया वाहन से ब्लैक शीशा भी हटाया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और अपराधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.