पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: 15वें वित्त आयोग की राशि की योजनाओं का मांगा हिसाब मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड में 15वें वित्त आयोग की राशि से सीमेंटेड कुर्सियों और जलमीनारों की स्थापना में कथित अनियमितता का मामला उठा है। 20 सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से योजनाओं पर खर्च राशि, भुगतान और गुणवत्ता का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कुर्सियों की कीमत से कई गुना अधिक राशि खर्च होने की शिकायतों की जांच कराने पर जोर दिया। दुबे ने सभी कार्यों का स्थल निरीक्षण, मापी पुस्तिका और भुगतान अभिलेखों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...