पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: 14 संकल्पों के साथ समाज में सेवा और संस्कार का संदेश पहुंचाने का निर्णय मेदिनीनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलामू की टीम 14 संकल्पों के साथ समाज में सेवा और संस्कार का संदेश पहुंचाएगी। इसे लेकर गायत्री पीठ, सुदना में जिला स्तरीय कार्यशाला हुई जिसमें इसमें जिले के सभी प्रखंडों के समन्वयकों ने भाग लिया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। उप जोन समन्वयक सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि समाज को संस्कारवान बनाना समय की आवश्यकता है। संकल्पों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करना होगा। उन्होंने पांच से नौ कुंडीय यज्ञ, अन्नघट स्थापना, देव दंपति सम्मेलन, गांव व कॉलोनी गोद लेने, महिला प्रज्ञा मंडल, पत्रिका पाठक सम्मेलन, बाल संस्कारशाला तथा कन्या-किशोर शिविर जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी।...