Palamu News: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार गांव में बुधवार की शाम में 12वीं की 17 वर्षीया छात्रा सिमरन कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पाटन के थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुखिया जैनुअल सिद्दीकी के अनुसार सिमरन विजय भुइयां की पुत्री थी। घटना के समय पिता मजदूरी करने गए थे, जबकि मां जंगल गई थी। घर लौटने पर मां ने अंदर से दरवाजा बंद पाया। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो सिमरन फंदे से लटकी मिली। सिमरन, पाटन के प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा थी। उसके निधन पर विद्यालय में शोकसभा हुई। प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.