पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: 1मेदिनीनगर। विश्रामपुर प्रखंड के जनता प्लस-2 हाई स्कूल के 11वीं के छात्र विवेक कुमार ने उपायुक्त और उनकी माताजी का आकर्षक पेंसिल स्केच बनाकर प्रशंसा हासिल की। विवेक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्हें चित्र भेंट किया। उपायुक्त ने कलाकृति की सराहना करते हुए छात्र को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। विवेक कुमार, धर्मेंद्र राम चंद्रवंशी और बबीता देवी के पुत्र हैं। उन्हें चित्रकला, विशेषकर पेंसिल स्केचिंग में गहरी रुचि है। शिक्षक नीरज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से विवेक अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी उपलब्धि प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- Palamu News: विवेक के पेंसिल स्केच ने जीता पलामू डीसी का दिल यह भी पढ़ें- Boka...