पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांच महीने के बकाया वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राज्यभर के 108 एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर रहे। पलामू जिले में कार्यरत 100 से अधिक एंबुलेंसकर्मी भी हड़ताल में शामिल हुए। सभी कर्मी अपनी मांगों को लेकर रांची पहुंचे, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। हालांकि, पलामू में सरकारी एंबुलेंस, ममता वाहन और अन्य वाहनों के इस्तेमाल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल का विशेष असर नहीं पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले छह महीने से 108 एंबुलेंस और उनके कर्मियों की सेवा नहीं ली जा रही है। इसके स्थान पर सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी व्यवस्था का उपयोग किया जा रहा है। इस कारण ...