पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हैदरनगर थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 मवेशियों से लदा पिकअप वाहन जब्त किया है। छत्तीसगढ़ में पंजीकृत वाहन में छह गाय और चार बैल लदे थे। पुलिस ने इस मामले में बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत नवीनगर थाना के महुअरी गांव निवासी पशु तस्कर 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में पलामू सेंट्रल जेल भेज दिया है। हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई के तहत हैदरनगर थाना में पंजीकृत की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पशु क्रूरता से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि पशुओं को पिकअप वाहन...