Palamu News: हैदरनगर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। हैदरनगर-जपला मुख्य पथ पर मंगलवार को सिमरसोत मोड़ के समीप पिकअप वाहन और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग जाम रखा। हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी। बाद में थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान एवं अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार हैदरनगर थाना क्षेत्र के लपेया गांव निवासी 60 वर्षीय बिहारी पासवान सहित अन्य लोग ऑटो से जपला बाजार जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.