Palamu News: हुसैनाबाद में शांति समिति की बैठक कल
पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: हुसैनाबाद में शांति समिति की बैठक कल हुसैनाबाद। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में 5 अक्तूबर को शाम चार बजे शांति समिति की बैठक होगी। पुलिस ने पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में दशहरा पर्व 11 से 20 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा होगी। थाना प्रभारी चंदन कुमार की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, अखाड़ा कमेटी के सदस्यों एवं अन्य लोगों से बैठक में उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नालंदा में 11 से 21 अक्टूबर तक धूमधाम से मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.