Palamu News: हुसैनाबाद में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: हुसैनाबाद में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान हुसैनाबाद। दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए हुसैनाबाद पुलिस ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल और थाना प्रभारी चंदन कुमार ने अभियान की कमान संभाली। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया समेत सैकड़ों वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना और पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।फोटो-हुसैनाबाद यह भी पढ़ें- Palamu News: वाहन चेकिंग अभियान में 25 दोपहिया वाहन जब्त में मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.