Palamu News: हुसैनाबाद में घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी
पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तीन बाइक चोरी के बाद अब चोरों ने गम्हर बिगहा निवासी योगेंद्र सिंह के घर के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चुरा लिया। घटना 12 सितंबर की रात की है। योगेंद्र सिंह ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद करने की मांग की है। योगेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने ट्रैक्टर को 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था। 13 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे उठने पर ट्रैक्टर गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर अप्रैल 2026 में औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलासपुर निवासी शुभम कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.