पलामू, जुलाई 13 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक कर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ विमर्श किया गया। एसडीओ ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभी भी लगभग 95 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाताओं के पास ही हैं, जिन्हें भरकर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जल्द से जल्द जमा करना आवश्यक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ...