पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था लगातार प्रभावित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शहर के निवासी घनश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि कई मोहल्लों में लगे चापानल भी खराब हैं इसके परेशानी और बढ़ गई है। पेयजलापूर्ति भी पिछले कई दिनों से ठप है। नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी मोटर खराब होने तो कभी ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी को जलापूर्ति बाधित होने का कारण बताया जाता है। यह भी पढ़ें- Godda News: तीन साल से खराब पड़ी पानी टंकी, मरम्मत के नाम पर कई दिनों तक पानी की समस्या बनी रहती है। पिछले कई दिनों से जलापूर्ति बंद होने से घरेलू जरूरतों के साथ...