पलामू, जुलाई 10 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कार्यपालक पदाधिकारी और लेखापाल पर सरकारी राशि के मनमाने ढंग से खर्च करने तथा खरीद और निविदा प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी करने की शिकायत की गई है। ज्ञापन के अनुसार ट्रैक्टर, डंपर, डस्टबिन, एयर कंडीशनर सहित विभिन्न सामग्रियों की खरीद में अनियमितता बरती गई है। वार्ड पार्षदों का आरोप है कि कई विकास कार्य, विशेषकर सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य, संबंधित वार्ड पार्षदों की जानकारी के बिना कराए जा रहे हैं। इसके अलावा विभागीय आदेशों की अवहेलना करते हुए संविदा कर्मियों से लेखा-जोखा का कार...