Palamu News: हुसैनाबाद और छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में बनेंगे 4-6 बेड के आईसीयू, 1.20 करोड़ होंगे खर्च
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद और छतरपुर अनुमंडलीय अस्पतालों में जल्द ही चार-चार बेड के आईसीयू की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्थल निरीक्षण, मापी समेत अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब निविदा जारी करने की शीघ्र निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। दोनों आईसीयू के निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे दोनों अनुमंडलों के गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर गहन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या घट सकती है। नीति आयोग के प्रणव कुमार ने बताया कि निविदा से पहले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.