पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के हाउसिंग कॉलोनी परिसर में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 2000 से हर साल धूमधाम से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। करीब सात लाख रुपये की लागत से श्रीराम मंदिर के प्रारूप पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, पंडाल तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क, जगह-जगह गड्ढे और स्ट्रीट लाइट की कमी श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा सकती है। समिति के संरक्षक विवेक चौबे ने बताया कि श्रीराम मंदिर के प्रारूप पर बन रहा पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। यहां सप्तमी, अष्टमी और नवमी को लगातार तीन दिनों तक महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Palamu News: जर्जर सड़क और अंधेरी राहों के बीच होगी हाउसिंग कॉलोनी में मां दुर्गा...